कोतवाली देहात में चहलकदमी करता दिखा गुलदार, सीसीटीवी में कैद
बिजनौर, मई 14 -- कस्बे में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ला मोबीन नगर में देर रात चहलकदमी करता गुलदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है। मोहल्ला निवासी कामिल अहमद ने बताया कि उन्होंने घर पर गाय पाल रखी है। गुरुवार सुबह मोहल्ले में एक कुत्ता मृत अवस्था में पड़ा मिला। इस पर लोगों को किसी जंगली जानवर के आने की आशंका हुई। शक होने पर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में एक गुलदार मोहल्ले की गलियों में घूमता दिखाई दिया। गुलदार की तस्वीर सामने आने के बाद मोहल्लेवासियों के होश उड़ गए।ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी से बच्चों और पशुओं को खतरा बना हुआ है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.