एटा, जून 21 -- शनिवार को कोतवाली देहात बिजलीघर की 33 केवी मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजलीघर ब्रेकडाउन हो गया। इससे दो दर्जन से अधिक मोहल्लों के साढे दस हजार घरों की पांच घंटे से अधिक बिजली गुल रही। इस दौरान भीषण उमस और गर्मी के कारण संबंधित क्षेत्र के लोगों को अनेकों मुसीबतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को दोपहर 02 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बालाजीपुरम स्थित कोतवाली देहात बिजलीघर के 33 केवी लाइन के पोल में टक्कर मार दी। जिससे पोल और लाइन दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए और बिजलीघर ब्रेकडाउन हो गया। उसके कारण संबंधित सभी 02 दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक हुए इस हादसे से विद्युत निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दोपहर 02 बजे से लेकर रात 09 बजे तक लगातार 06 घंटे बिजली गायब रहने के कारण लोगों का भीषण उमस और गर्मी के ...