गोंडा, मई 8 -- गोण्डा। कोतवाली देहात पुलिस ने एक वसूली वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी जगप्रसाद पुत्र विदेशी निवासी पाण्डेयपुरवा मौजा खरगूपुर थाना कोतवाली देहात का है। उसके खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद कोर्ट रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेडकांस्टेबल शौकत अली, कांस्टेबल दीपनरायन यादव व रिक्रूट कांस्टेबल विशाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...