गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली थाना के पुरदिलपुर इलाके में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक युवती का कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका शव मिला। मकान मालिक के परिवार ने खिड़की से देखा तो चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान देवरिया जिले बघौचघाट के पकड़वा निवासी अंशु गौड़ के रूप में हुई है। वह पुरदिलपुर में अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रहती थी। अंशु 12वीं कक्षा में कम अंक आए थे इस कारण नए सत्र में दोबारा प्रवेश लेने की तैयारी कर रही थी। इस बीच वह कंप्यूटर क्लास भी कर रही थी।...