लखीमपुरखीरी, मई 12 -- नगर पालिका परिषद द्वारा बने सेल्फी प्वाइंट पर रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। सदर चौराहे के पास कोतवाली गेट स्थित नगर पालिका परिषद के सेल्फी प्वाइंट पर करीब 50 वर्षीय अधेड़ मृत अवस्था में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक देखने में भिखारी प्रतीत हो रहा है और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर के पश्चिमी क्षेत्र में मिला अज्ञात भिखारी का शव यह भी पढ़ें- सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.