देहरादून, अप्रैल 9 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सट्टा पर्ची और नगदी के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस रामपुर के आसपास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक होने पर एक युवक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास सट्टा पर्ची और सात सौ रुपये की नगदी बरामद हुई है। उन्होंने बताया अनस निवासी रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...