सीतापुर, अप्रैल 11 -- मिश्रिख, संवाददाता। क्षेत्र के करीब छह सफाई कर्मियों ने कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर थाने की सरकारी गाड़ी के प्राइवेट चालक सहित 13 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दबंगों ने एक महिला सफाई कर्मी को गालियां देते हुए धक्का देकर नाली में गिरा दिया। जिससे वह चोटिल हो गई। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।सफाई कर्मियों ने इंस्पेक्टर को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह लोग टीम के साथ सरांय बीबी गांव में सफाई करने गए थे। तभी मिश्रिख कोतवाली की सरकारी गाड़ी चलाने वाला प्राइवेट चालक रमेश उर्फ साजन, उसका साथी बहादुर और लगभग 12 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि गालियां देते हुए महिला सफाई कर्मचारी शांति देवी को धक्का मार कर नाली में गिरा दिया। जिससे उसके काफी चोटे आई हैं। इस बीच दूसरी महिला सफाई क...