औरैया, अप्रैल 9 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली बिधूना के ठीक सामने फीडर रोड पर स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी चोरी की घटना है, जिससे कस्बे के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ गई है। जवाहरनगर निवासी आफताब खान की फीडर रोड पर स्थित रेडीमेड की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर लगे पटरे हटे मिले। अंदर जाकर देखा तो ताले और शटर लॉक टूटे हुए थे। चोरों ने दुकान की गोलक तोड़कर करीब 20 हजार रुपये की नगदी पार कर दी। दुकान के भीतर रखे कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। पीड़ित ने बताया कि पास में ही उसकी दूसरी दुकान के भी ताले तोड़े गए हैं। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुहेल खान ने मौके पर पहुंचकर जांच...