पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी भतीजी उसके साथ ही रहती है। 31 मार्च को दोपहर दो बजे उसके रिश्तेदार टीकराम और मुकेश निवासी ग्राम सिमरिया गौसू थाना न्यूरिया उसके घर आए। जब वह दुकान पर सामान लेने गया तो पीछे से आरोपी उसकी 16 वर्षीय भतीजी को बाइक पर बैठाकर ले गए। दूसरे मामले में जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 30 मार्च को उसकी 17 वर्षीय पुत्री को ग्राम ललौरीखेड़ा निवासी ​शिवम अपने बहनोई की मदद से बहलाकर ले गया। उसकी पुत्री घर में रखे सवा लाख रुपये नकद और सोने- चांदी के जेवर भी ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...