बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। सीडीओ रणविजय सिंह ने आकांक्षात्मक विकास खंडों में स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कायाकल्प कार्यक्रम पोषण वितरण, शौचालय निर्माण एवं मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने पर विकासखंड कोतवाली एवं नजीबाबाद के खण्ड शिक्षा अधिकारियों, एडीओ पंचायत तथा सीडीपीओ का स्पष्टीकरण तलब करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि आकांक्षात्मक ब्लॉक को विकसित करने के लिए शासन बेहद गंभीर है और इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गुरुवार को विकास भवन में सीडीओ रण विजय सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.