सहरसा, जनवरी 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने कटिहार जिले के कुख्यात कोढा गैंग के एक अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।पुलिस ने मामले में गिरफ्तार संजीत कुमार उर्फ गड़रिया और राघव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। गुरूवार की रात बमफर चौक समीप एक महिला का चेन स्नैचिंग कर भागने के दौरान एक अपराधी संजीत बाइक साथ लोगो के हत्थे चढ गया ।जबकि उसका दूसरा साथी राघव भाग निकला ।मामले की जानकारी मिलने पर टीओपी दो प्रभारी सनोज वर्मा, पुअनि अमरेन्द्र मिश्रा मौके पर जाकर छानबीन करते बाइक सहित अपराधी को अपने कब्जे में ले लिया।तलाशी के दौरान गिरफ्तार अपराधी के पास से नुकीला हथियार मिला ।जबकि फर्जी सीम लगा मोबाइल फोन और छिनतई में प्रयुक्त चोरी का बाइक भी पुलिस ने जब्त किया। गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि चोरी की बाइक का नबं...