कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिलेभर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने मंगलवार की सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने बाजार से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों की गहन जांच की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। साथ ही बाइक चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। यह भी पढ़ें- बिना हेलमेट चलने वालों पर 76 हजार का चालान विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चला रहे बाइक सवारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा गय...