कोढ़ा में बिजली संकट पर फूटा जनआक्रोश, एनएच 81 जाम
कटिहार, जून 10 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार (10 जून) को ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर दिखा। सुबह 9 बजे से एनएच-81 स्थित कोलासी चौक पर स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से धरना-प्रदर्शन शुरू किया, जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-81 को जाम कर बिजली विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि कोढ़ा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। 24 घंटे में महज 2 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है, क्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.