कटिहार, दिसम्बर 10 -- कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के चरखी के पास सड़क के किनारे एक 45 वर्षीय महिला शव बरामद किया गया। घटना बीते सोमवार की देर संध्या की है। गैस ले जा रहे पिकअप से महिला को ठोकर लगा और उसकी मौत मौके पर हो गई। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने महिला का शव को पहचान कराया गया जो सबिता देवी (45) फ़लका थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि परिजनों के लिखित आवेदन पर विधि संवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...