कटिहार, मार्च 2 -- कटिहार। एक संवाददाता कोढा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत एक गांव में मकई के खेत से एक नाबालिग बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में बालक ने खुरपी से गला रेतकर हत्या की बात स्वीकार की है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की शनिवार दोपहर बाद से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह परिजनों ने घटना की सूचना कोढ़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी को दी। पुलिस छानबीन में जुटी ही थी कि इसी बीच मकई के खेत में लड़की का शव मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि लड़की की गला रेतकर हत्या की गई है। पास से कुछ कपड़े भी बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि गलत हरकत की आशंक...