पटना, दिसम्बर 24 -- बेऊर थाना क्षेत्र के हरनीचक में मंगलवार दोपहर कोढ़ा गिरोह के बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षक से एक लाख रुपये झपट लिए और फरार हो गए। पीड़ित अनिसाबाद स्थित एसबीआई बैंक से रुपये निकालकर ऑटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। पीड़ित ओमप्रकाश की शिकायत पर बेऊर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। उसमें आरोपितों की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। ओमप्रकाश (75) परिवार के साथ हरनीचक इलाके में रहते हैं। वह सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत हैं। ओमप्रकाश मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ एसबीआई अनिसाबाद से रुपये निकालने गए थे। रुपये लेकर दोपहर में दंपत्ती ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरनीचक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो के किनारे बैठे दंपति से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.