कटिहार, जून 27 -- कटिहार। कोढ़ा क्षेत्र के आदर्श बुनियादी मध्य विद्यालय गेड़ाबाड़ी में बीते शुक्रवार को अज्ञात चोरों ने ग्रिल तोड़कर विद्यालय भवन में प्रवेश किया और जमकर उत्पाद मचाते हुए बिजली के पंख सहित प्रोजेक्टर और दीवाल में लगे वायरिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय की प्राचार्य प्रेमलता कुमारी ने सरकारी संपत्ति क्षति को लेकर और असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार बीते रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दो बिजली के पंख वायरिंग का तार और कंप्यूटर प्रोजेक्टर सहित दीवाल में लगा वायरिंग को तोड़फोड़ कर कर बुरी तरह नष्ट कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया है। यह भी पढ़ें- पीतीज कन्या विद्यालय से तड़ित चालक की चोरी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News भागलपुर ...