बिजनौर, दिसम्बर 20 -- कोडीन युक्त सिरप की अवैध तस्करी के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुनीत को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुनीत बड़ी मात्रा में कोडीन सिरप की बोतलें खरीदकर अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचता था और इसके लिए उसने अपना नेटवर्क फैला रखा था। 23 नवंबर 25 को औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उमेश कुमार भारती ने शहर कोतवाली में मैसर्स शिव शक्ति बालाजी मेडिकोज, रशीदपुर गढ़ी, देव प्लाजा, स्टेशन चौराहा, नजीबाबाद रोड, बिजनौर द्वारा औषधियों का गैर-चिकित्सकीय प्रयोजनार्थ दुरुपयोग और अवैध विक्रय किया जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुनीत पुत्र ओमवीर निवासी पाड़ला जरीफपुर चतर, थाना नहटौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मेडिकल रिन्यूअल की दो प्रतिया...