रामपुर, अप्रैल 12 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार शहर कोतवाली पुलिस के साथ अवैध नशीली दवाइयों व प्रतिबंधित दवाइयों की रोकथाम के लिए चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि गांधी समाधि के पास कुछ लोग कोडीन युक्त सीरप लेकर खड़े हैं। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया। मगर दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम अक्षय, जीशान, जब्बार बताया। जिसके बाद पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने इनके पास से कोडीन युक्त सीरप की शीशी, कुछ नशीली दवाइयां और मोबाइल फोन के अलाव अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो सामने आया कि नाजिम और सरफराज फरार हुए हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हि...