रामपुर, दिसम्बर 16 -- 40 लाख रुपये की कीमत के कोडीन युक्त सिरप की बिक्री से जुड़े रिकार्ड न देने वाली शहर की लता फार्मा के स्वामी पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज हो गई। औषधि विभाग की ओर से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अन्य फर्मों के कागजों में सत्यापन की कार्रवाई तेज कर दी गई है। कोडीन युक्त कफ सिरप का इस्तेमाल नशे में खूब होता रहा है, जिसके कारण प्रदेश भर में इसकी बिक्री काफी बढ़ गई। शासन ने पहले बिना डाक्टर की सलाह के कोडीन युक्त कफ सिरप या अन्य दवा बेचने पर रोक लगाई, जिसका कोई असर नहीं पड़ा। बीते दिनों जब प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत होने के मामले सामने आए तो प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट कर दिया गया और कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप या इससे मिलते-जुलते कफ सिरपों की दवाओं की दुकानों पर तलाशी की गई और र...