रामपुर, फरवरी 7 -- थाना गंज पुलिस ने कोडीन युक्त सिरप मामले में शुक्रवार को वांछित दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें उस्मान खान उर्फ नाजिस और उमर खान उर्फ दानिश हैं। दोनों मोहल्ला पक्का पुल घेर हसन खां थाना गंज के निवासी हैं और मामले में कई दिनों से फरार चल रहे थे। बीते दिनों औषधि विभाग की ओर से कोडीन युक्त सिरप की बिक्री से जुड़े रिकार्ड चेक किये गए थे। यह अभियान प्रदेश स्तर पर नशीले कफ सिरप पर कार्रवाई को लेकर चलाया गया था। जांच के दौरान कई फर्म और दवा की दुकानों पर कोडीन युक्त सिरप की बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड नहीं मिले थे। इस पर औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने उस्मान और उमर के खिलाफ भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि जांच के दौरान संबंधित पर कोडीन की खरीद और बिक्री से जुड़े रिकार्ड नहीं मिले थे।...