सहारनपुर, जनवरी 30 -- फर्जी बिल बनाकर कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने के आरोप में वांछित पप्पू राम उर्फ प्रदीप शर्मा निवासी गांव मठियाना थाना चकराता उत्तराखंड को पुलिस ने डाक पत्थर बैराज स्टेडियम से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सतपाल भाटी बताया कि दो दिसंबर 2025 को गांव दाऊदपुरा निवासी पंकज शर्मा के खिलाफ औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि पंकज शर्मा ने साहिबाबाद की दवा कंपनी कैडीज लाइफ साइंस से कोडीन युक्त कफ सिरप की 15450 बोटल खरीदी थी, जिन्हें लाइसेंस की शर्तों के अनुसार नहीं बेचा गया। जांच में पाया गया कि पंकज शर्मा ने कफ सिरप को साहिबाबाद की दवा कंपनी से खरीदकर अपने मेडिकल से फर्जी बिल बनाकर उत्तराखंड के विकासनगर में एक मेडिकल संचालक को बेच दिया। पुलिस ने 31 दिसंबर को पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.