देवरिया, दिसम्बर 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। एसपी अभिनंदन के स्तर से गठित विशेष जांच दल यानी एसआईटी जिले में कोडीन प्रकरण से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है। कोतवाली में पंजीकृत मुकदमे में आरोपी मेसर्स गणपति फार्मा के प्रोपराइटर पंकज कुमार के दर्ज पते का सत्यापन करने पहुंची टीम हैरान रह गई। प्रारंभिक जांच में यह पता ही फर्जी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपित पंकज कुमार वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है। इस आधार पर एक टीम उसकी तलाश के लिए वाराणसी रवाना कर दी गई है। साथ ही एसआईटी ने उसके करीबियों को भी रडार पर ले रखा है, जिससे जल्द से जल्द उस तक पहुंचा जा सके। कोडीन प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी ने गणपति फार्मा के बैंक खाते से हुए लेनदेन का पूरा ब्योरा हासिल कर लिया है। अब इसकी मदद से खाते से हुए सभी लेनदेन का सत्याप...