गाजीपुर, मई 26 -- गाजीपुर। कोडीन कफ सिरप मामले में तस्करी के आरोपी शुभम सिंह ने एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश व अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में जमानत याचिका दाखिल किया। मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। सरकारी अधिवक्ता रत्नाकर दुबे ने बताया कि कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी शुभम सिंह ने दो हफ्ते पहले कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस मामले में आरोपी शुभम सिंह की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।रिमांड यह भी पढ़ें- गैंगस्टर की जमानत याचिका खारिज अर्जी की स्वीकारगाजीपुर। कोडीन कफ सिरप मामले में ही वाराणसी जेल में बंद जौ...