गाजीपुर, जून 2 -- गाजीपुर। कोडीन कफ सिरफ मामले में आरोपी अष्टभुजी कॉलोनी निवासी निलेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को एडीजे शक्ति सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इससे पहले पांच आरोपी पहले ही जेल में बंद है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना-पत्र डालने की तैयारी में जुट गई है। खानापुर स्थित शुभम फार्मा के प्रोपराइटर निलेश कुमार श्रीवास्तव पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस इसकी तलाश में काफी समय से जुटी थी। इसी दौरान एडीजे शक्ति सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि सरेंडर करने वाले आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी डाली जाएगी, जिससे पूछताछ के बाद कफ सिरप की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का खुलासा ह...