मैनपुरी, नवम्बर 29 -- कोडीनयुक्त सीरप और एनडीपीएस श्रेणी की औषधियों का इस्तेमाल नशे के लिए हो रहा है। इस तरह के तथ्य सामने आने के बाद सरकार ने अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने का अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इस संबंध में डीएम मैनपुरी को दिशा निर्देश भेजे हैं। नए लाइसेंस जारी करने की नई गाइडलाइन जारी की गई है और अबैध कारोबार पर शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कराई गई है। कोडीन युक्त सीरप, एनडीपीएस श्रेणी की औषधियों की बिक्री चिकित्सक के परामर्श से ही मेडिकल स्टोर संचालक कर सकते हैं। इन औषधियों की बिक्री का विवरण प्रत्येक स्टोर के रजिस्टर पर दर्ज किया जाना अनिवार्य है। इस तरह की औषधियों की अवैध बिक्री रोकने के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। अवैध कारोबार की पुष्टि होने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.