कानपुर, जनवरी 28 -- कोडीनयुक्त सिरप और नशीली दवाएं बेचने के आरोप में हरियाणा से पकड़े गए 50 हजार के इनामी विनोद अग्रवाल को जेल भेज दिया गया है। विनोद पर यूपी, हिमाचल प्रदेश समेत 12 राज्यों में 65 से ज्यादा फर्जी फर्में बनाकर सिरप बेचने का आरोप है। क्राइम ब्रांच विनोद अग्रवाल के बेटे समेत अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। औषधि लाइसेंस की आड़ में एनडीपीएस श्रेणी से संबंधित कोडीनयुक्त सिरप व नशीली दवाएं खरीदने और बेचने वाली फर्मों के खिलाफ औषधि निरीक्षक ने दो माह के भीतर कलक्टरगंज थाने में चार, रायपुरवा, कल्याणपुर, हनुमंत विहार थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अग्रवाल ब्रदर्स के संचालक फीलखाना के पटकापुर निवासी विनोद अग्रवाल, उसके बेटे शिवम अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, मंजू शर्मा, अभिषेक शर्मा, वेद प्रकाश शिवहरे, सुमित केसरवानी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.