हिटी, अप्रैल 13 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कफ सिरप तस्करी कांड में सोनभद्र और भदोही पुलिस ने बाप-बेटे समेत तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बाप-बेटे जहां सरगना शुभम जायसवाल के करीबी हैं। वहीं तीसरे आरोपी पर भदोही में करोड़ों की सिरप बेचने का आरोप है। सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने रविवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली में बताया कि तस्करी कांड के सरगना शुभम जायसवाल के करीबी संस्कार वर्मा और उसके पिता विनोद कुमार वर्मा निवासी प्रयागराज के खिलाफ सिरप तस्करी में सोनभद्र में मुकदमा दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। एएसपी के अनुसार, सोनभद्र एसआईटी ने कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सहयोग से रविवार को दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार बाप-बेटे दिल्ली स्थित...