लखनऊ, दिसम्बर 23 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई व बिक्री पर लगातार रखी जाए। फर्जी फर्मों, अवैध भंडारण या बिक्री पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। मुख्य सचिव ने मंलगवार को नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की राज्य स्तरीय समिति की कह अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए। मुख्य सचिव को बैठक में बताया गया कि कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई व बिक्री की ट्रैकिंग के लिए दो सहायक आयुक्त (औषधि) व दो औषधि निरीक्षकों की समिति बनाई गई है। वर्ष 2025 में अक्तूबर तक 11 मामलों में 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर 3.39 करोड़ रुपये मूल्य की औषधि सीज की गई है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में हर माह कम से कम एक बैठक अनिवार्य रूप से की जाए। जिन जिलों में बैठकें कम हुई हैं, उन्हें इस संबंध में कड़े ...