जौनपुर, फरवरी 3 -- जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जौनपुर पुलिस ने सोमवार को एक फर्म संचालक को उसके घर के पास से हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस अभी हिरासत में लेने की बात से इनकार कर रही है। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जौनपुर पुलिस ने 21 नवंबर को पहला मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद अलग अलग तिथियों में आरोपी बढ़ाए गए। अब तक कुल 22 आरोपी बनाए जा चुके हैं। इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है। वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल एवं उसे पिता भोला प्रसाद जायसवाल की रांची स्थित फर्म शैली ट्रेडर्स और सहारनपुर के विशाल की फर्म वान्या इंटर प्राइजेज के माध्यम से कुल साढ़े 52 करोड़ रुपये का कारोबर हुआ है। कारोबार करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की। अब उनकी संपत्ति भी जब्त करने की तैयारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.