वाराणसी, दिसम्बर 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दू युवा वाहिनी से जुड़े बड़ी पियरी निवासी अंबरीश सिंह 'भोला' ने सोमवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि 30 नवंबर को अमिताभ ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन पर आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के झूठे आरोप लगाए गए, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर आघात पहुंचा। चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्र ने बताया कि उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह को मामले की विवेचना सौंपी गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे बिना राग-द्वेष के सभी मामलों में नियमानुसार विधिक कार्यवाही के लिए प्रयत्नशील रहते हैं और कफ सिरप मामले में भी नियम अनुसार आगे कार्रवाई करेंगे।

हिंदी हिन...