जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कोडिनयुक्त कफ सिरफ मामले में जांच कर रही एसआईटी अब निर्णायक स्थिति में पहुंचने वाली है। जौनपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचना और मामले की जांच में जुटी एसआईटी की दो टीमों ने सोमवार और मंगलवार को कोलकाता और रांची में दबिश दी। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कोडिनयुक्त कफ सिरफ मामले की जांच में पता चला कि जिले की कुल 15 फर्मों ने मिलकर 45 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। यहां करीब 20 लाख शीशी सिरफ का कारोबार दिखाया गया। हालांकि दावा है कि कफ सिरफ यहां आया नहीं। उसी आधार पर औषधि निरीक्षक ने 21 नवंबर को जौनपुर सदर कोतवाली में 12 फर्म संचालकों सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एक सप्ताह के बाद तीन और फर्मों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पूरे मामले...