बस्ती, जून 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कोडिन युक्त कफ सिरप न्यू फेंसेडिल के मामले में न्यायाधीश के अवकाश पर होने पर एफटीसी प्रथम के न्यायालय में न्यायिक रिमांड के लिए मामला पेश हुआ। अभियुक्त पंकज बस्ती जेल से उपस्थित हुआ। देवेश, धर्मेंद्र अग्रवाल बनारस जेल व भोला जायसवाल सोनभद्र जेल से वीसी के माध्यम से पेश हुए। न्यायालय ने अगली तारीख पेशी 10 जुलाई तय किया है।अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता कुमार उत्कर्ष व मृत्युंजय उपाध्याय ने पैरवी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...