कोड़र पुल के नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, दो घायल
सीवान, जून 26 -- बसंतपुर, एसं। बसंतपुर थाना क्षेत्र के एनएच-227ए स्थित कोड़र पुल पर गुरुवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर धमही नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। गनीमत रही कि नदी में पानी नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार सिवान की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोड़र पुल के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार पुल के नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, जबकि उसमें आधा दर्जन बकरे भी लदे हुए थे। दुर्घटना के बाद दो लोग और कुछ बकरे मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने दो घायलों और दो बकरों को अपने कब्जे में लिया। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुगलसराय निवासी चांद और विजय कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.