मथुरा, अप्रैल 22 -- मथुरा। छात्र-छात्राओं के कौशल विकास, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट और कोडस्क्वाड्ज़ एज्यूकेशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच दो वर्ष के लिए समझौता हुआ। एमओयू पर हस्ताक्षर संस्थानों के प्रमुख डॉ. अमर कुमार सक्सेना और वैभव शर्मा ने किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अनुबंध छात्रों को इंडस्ट्री ओरिएंटेड प्रशिक्षण, रिसर्च और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। समझौते के तहत स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग, एज्यूकेशन और रिसर्च पर संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। कोडस्क्वाड्ज़ एज्यूकेशन द्वारा जावा, मर्न-स्टैक, क्लाउड कम्प्यूटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, पाइथन और एआई/एमएल जैसी आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- टाई-यूपी संग समझौता कर ...