कोडरमा, दिसम्बर 25 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा- गया रेलखंड के डाउन लाइन में एक मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण पटना से रांची जा रही वंदे भारत और जनशताब्दी एक्सप्रेस प्रभावित हो गई। घाट सेक्शन के टनल नंबर तीन के पास बॉक्सएन-एमटी मालगाड़ी का इंजन खराब होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलने पर गझंडी से दूसरा इंजन भेजा गया और खराब इंजन को खींचकर कोडरमा लाया गया, जिसके बाद परिचालन सामान्य हुआ। मालगाड़ी हजारीबाग टाउन के बानादाग जा रही थी। धनबाद रेलमंडल के सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल के अनुसार, खराब इंजन के कारण 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट और 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे 27 मिनट विलंब से कोडरमा जंक्शन पहुंची। इस दौरान कोडरमा से रांची की ओर जानेवाले और कोडरमा आनेवाले यात्र...