कोडरमा, जुलाई 21 -- कोडरमा। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद मंडल के गोमो, पारसनाथ और कोडरमा मार्ग से एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार कानपुर- कोलकाता स्पेशल का परिचालन मंगलवार को किया जाएगा। वहीं कोलकाता- कानपुर स्पेशल बुधवार को चलेगी।यह विशेष ट्रेन धनबाद- गोमो- पारसनाथ- कोडरमा रेलखंड से होकर संचालित होगी, जिससे इस मार्ग के यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ के दौरान राहत मिलेगी। धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...