कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इस संबंध में धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन कोडरमा-पारसनाथ-गोमो मार्ग से किया जाएगा। इसके अलावा कानपुर-कोलकाता-कानपुर स्पेशल ट्रेन भी कोडरमा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन धनबाद-गोमो-पारसनाथ-हजारीबाग रोड-कोडरमा मार्ग से होकर गुजरेगी। वहीं, सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा, जो गोमो-पारसनाथ-कोडरमा मार्ग से चलेगी। रेलवे के इस फैसले से कोडरमा और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।पटन...