कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। इन दिनों पड़ रहे घने और भयानक कोहरे के कारण रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कम दृश्यता के चलते कोडरमा होकर गुजरने वाली कई प्रमुख यात्री ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण 15022 शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस (गोरखपुर-शालीमार) करीब 5 घंटे, 18623 हटिया एक्सप्रेस (इस्लामपुर-हटिया) 11 घंटे, 12312 नेताजी एक्सप्रेस (कालका-हावड़ा) 10 घंटे 30 मिनट, 12876 नीलांचल एक्सप्रेस (आनंद विहार टर्मिनल-पुरी) 9 घंटे तथा 22824 भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस (नई दिल्ली-भुवनेश्वर) लगभग 7 घंटे विलंब से चल रही है। इसके अलावा 13152 कोलकाता एक्सप्रेस (जम्मू-कोलकाता) 5 घंटे, 12260 सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस (बीकानेर-सियालदह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.