कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसकी पहचान शुभम कुमार, पिता मनोज सिंह, निवासी झिकरुआ, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई। जांच के दौरान उसके पास रखे पिट्ठू बैग से 4430 मिलीलीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4580 बताई गई है। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.