कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन के दौरान यात्रियों को इन दिनों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या यह है कि प्लेटफार्म पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर जिस स्थान पर बोगियों की पोजीशन दर्शाई जाती है, ट्रेन उससे आगे या पीछे जाकर खड़ी हो रही है। इसके कारण यात्रियों को अपनी निर्धारित बोगी तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है। सबसे अधिक परेशानी वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। कई यात्रियों को भारी लगेज के साथ दौड़ते हुए अपनी बोगी तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे असुविधा के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि जब तक समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.