कोडरमा स्टेशन पर अवैध शराब के साथ जहानाबाद का युवक गिरफ्तार
कोडरमा, जून 28 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कोडरमा रेलवे स्टेशन से अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ जवान प्लेटफॉर्म संख्या 4-5 पर गश्त के दौरान प्रतिबंधित सामानों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सनी कुमार, पिता विनोद प्रसाद, निवासी दयाली बीगहा, थाना पारस बिगहा, जिला जहानाबाद (बिहार) बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ के अनुसार, आरोपी के पास से 3,930 मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,300 रुपये है। आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवक एवं बरामद शराब को उत्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.