कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा से महेशमुंडा स्टेशन के बीच ट्रेनों की गति बढ़ाने की दिशा में रेलवे ने पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को वरीय मंडल अभियंता राजेश मीणा की देखरेख में मशीन के जरिए स्पीड ट्रायल किया गया। जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना है। ट्रायल के दौरान ओएमएस मशीन से 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति पर ट्रैक का परीक्षण किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ओएमएस मशीन ट्रैक की गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग करती है और यदि कहीं कोई तकनीकी कमी होती है, तो उसकी पहचान कर रिपोर्ट तैयार करती है। इस ट्रायल के बाद तैयार रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा। बताया गया कि कोड...