कोडरमा से घर से निकली अकेली युवती को आरपीएफ को सौंपा गया
कोडरमा, जुलाई 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने सतर्कता का परिचय देते हुए एक अकेली एवं घबराई हुई युवती को सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान टिकट परीक्षक विजय कुमार राणा कोच संख्या एस-1 से एस-3 में टिकट जांच कर रहे थे। इसी दौरान कोच संख्या एस-1 में एक युवती अकेली और बेहद घबराई हुई अवस्था में बैठी मिली। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बिना किसी परिजन को सूचना दिए घर से दिल्ली जाने के लिए निकली है। उसने यह भी बताया कि दिल्ली में उसका कोई परिचित या रिश्तेदार नहीं है। युवती के बैग में केवल कुछ पुस्तकें थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह कोडरमा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए टिकट परीक्षक विजय कुमार राणा ने तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.