कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में कोडरमा साइकलिंग एसोसिएशन की बैठक दूधीमाटी कोडरमा स्थित युवराज होटल में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सर्वसम्मति से नीतीश कुमार निशांत अध्यक्ष चुने गये। उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, सचिव प्रदीप कुमार रजक व कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार को चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को झारखंड साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव- शैलेंद्र कुमार पाठक व कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। खेलो इंडिया के तहत चलने वाला एक खास कार्यक्रम है, इसका उद्देश्य लड़कियों एवं महिलाओं को खेल में आगे लाना, गांव तथा छोटे शहर के टैलेंट को निखारना, नए टैलेंट को खोज कर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना तथा लड़कियों में फिटनेस तथा आत्मविश्वास बनाना है। तीन जून को विश्व...