कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा। समाहरणालय परिसर से शनिवार को एक बाइक की चोरी हो गई। नवलशाही थाना में कार्यरत चौकीदार रोहित कुमार शनिवार को थाना से कुछ आवश्यक कागजात लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय में दस्तावेज जमा किए और करीब 15 मिनट बाद बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी, जहां उन्होंने उसे खड़ा किया था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने मामले की सूचना संबंधित थाना प्रभारी को दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...