कोडरमा, दिसम्बर 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स (आईफा) के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन (सीटू) के बैनर तले समाहरणालय परिसर में विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नाम उपायुक्त को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व हनुमान मंदिर चौक से सेविका-सहायिकाओं का विशाल जुलूस निकला, जो कोडरमा बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचा और सभा में बदल गया। जुलूस में "मजदूर विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद", "लेबर कोड रद्द करो", "आंगनबाड़ी में एफआरएस बंद करो", "समान काम का समान वेतन दो" जैसे नारे गूंजते रहे। बड़ी संख्या में सेविका-सहायिकाएं इसमें शामिल हुईं। सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.