कोडरमा सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद, खून के पड़े लाले
कोडरमा, जून 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक बंद होने के बाद यहां के मरीजों और परिजनों को खून के लाले पड़े रहते हैं। मतलब यह है कि जरूरत पड़ने पर तत्काल खून नही मिल सकता। कोडरमा सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक का लाइसेंस रद्द होने और लाइसेंस रिन्यूयल नहीं होने के कारण विभाग की ओर से ब्लड बैंक को बंद करा दिया गया है। अब यहां का ब्लड बैंक केवल स्टोरेज यूनिट बन गया है। इस यूनिट में ब्लड जमा होता है उसे जांच के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जांच के लिए भेजा जाता है। वहां से जांच के बाद वापस ब्लड को कोडरमा भेजा जाता है। इसके बाद वह मरीजों के उपयोग के लायक होता है। ऐसे में इसी प्रक्रिया में चार-पांच दिन या करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों की परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.