कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा विधायक एवं प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के शून्यकाल में पत्रकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और जोखिम उठाकर समाचारों का संकलन करते हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि राज्य में पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पत्रकारों से राशि ली गई है, लेकिन आज तक उन्हें स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने सरकार से इस योजना को अविलंब लागू करने की मांग की, ताकि पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके।इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ...