कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा रामनवमी महासमिति के द्वारा 27 मार्च को कोडरमा में भव्य झांकी सह शौर्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसे सफल बनाने को लेकर एक बैठक हुई जिसमें महासमिति के संरक्षक सह विश्व हिंदू परिषद हजारीबाग विभाग प्रमुख प्रवीण चंद्रा, मनोज कुमार "झुन्नू " मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष राजकुमार यादव वे संचालन महेश भारती के ने किया। मौके पर अध्यक्ष एवं महासचिव ने कहा कि ऐतिहासिक राम नवमी पर्व को भव्य ,सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्वेश्य से रामनवमी महासमिति ने तैयारी को लेकर गति दी है। भारती ने कहा कि संरक्षक सदस्य मनोज कुमार झुन्नू, उपाध्यक्ष प्रवीण पांडे के नेतृत्व में सभी आगंतुक को आमंत्रण पत्र वितरण करने के साथ ही शहर में साफ सफाई, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था हेतु...